महिला के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने उड़ाए 3.28 लाख रुपये

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज के जीटीबी नगर में एक महिला के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने बिना किसी ओटीपी के 3.28 लाख रुपये निकाल लिए। बैंक द्वारा रुपये निकासी की जानकारी नहीं दी गई। जब महिला ने बैंक स्टेटमेंट चेक किया, तब धोखाधड़ी का पता चला। अब करेली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

महिला के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने उड़ाए 3.28 लाख रुपये

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के जीटीबी नगर की महिला के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने बिना किसी ओटीपी और लिंक भेज 3.28 लाख रुपये गायब कर दिया। आरोप है कि बैंक की ओर से रुपये निकासी का कोई मैसेज तक नहीं आया। इसकी जानकारी बाद में होने पर महिला ने करेली थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।जीटीबी नगर निवासी शाहिद हुसैन की पत्नी उम्मे हबीबा की तहरीर के मुताबिक, उनका एचडीएफसी बैंक शाखा करेली में अकाउंट है। बैंक खाते से अलग-अलग तिथियों में 3 लाख 28 हजार 849 रुपये यूपीआई के माध्यम से अज्ञात लोगों द्वारा निकाल लिया गया। आरोप है कि बैंक की ओर से इसकी जानकारी नहीं दी गई और न ही मोबाइल पर निकासी का मैसेज तक भेजा गया।

बैंक जाकर स्टेटमेंट निकालने पर धोखाधड़ी की जानकारी हुई। उधर, करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।