डिजिटल जाल में फंसे दो लोग, महिला भी शामिल; 4 लाख की साइबर ठगी
Prayagraj News - प्रयागराज में साइबर अपराधियों ने एक महिला और एक युवक से मिलाकर चार लाख रुपये की ठगी की। महिला ने एक अज्ञात कॉल पर विश्वास करके 1.60 लाख रुपये ट्रांसफर किए, जबकि युवक का मोबाइल हैक कर 2.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है।

साइबर अपराधियों ने एक महिला समेत दो लोगों से चार लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। शातिरों ने महिला को झांसे में लेकर 1.60 लाख रुपये उड़ा दिए, तो वहीं युवक का मोबाइल हैक कर 2.40 लाख रुपये की चपत लगा दी। पुलिस दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है। जार्जटाउन के समर्पण विहार अपार्टमेंट निवासी रेखा वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। उसने खुद का नाम रजनी बताते हुए बोला कि गलती से आपके खाते में एक लाख रुपये चला गया है।
मेरा बड़ा भाई दिल्ली एम्स में भर्ती है और आपरेशन होना है। डॉक्टर पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। झांसे में आकर रेखा ने 45 हजार रुपये अपने खाते से, 85 हजार रुपये सचिन सिंह और 30 हजार रुपये रिश्ते में अपनी भाभी के खाते से ट्रांसफर करवा दिया। कुल 1.60 लाख रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया। जार्जटाउन पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है।
उधर, धूमनगंज के विशाल केसरवानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शातिरों ने 21 दिसंबर को उसका मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद दो दिन के अंदर बैंक खाते से 2.40 लाख रुपये निकाल लिया। साइबर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




