Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsCyber Crime Surge 1 70 Crore Fraud Reported in Prayagraj
साइबर ठगी : 15 लोगों को 1.70 करोड़ की लगाई चपत

साइबर ठगी : 15 लोगों को 1.70 करोड़ की लगाई चपत

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। दो दिन में 15 लोगों ने 1.70 करोड़ रुपये की ठगी की शिकायत की है। ठगी के मामले में निवेश, सोशल मीडिया लिंक और डॉट एपीके फाइल के माध्यम से लोगों को निशाना बनाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dec 16, 2025 07:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराध का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। दो दिन के अंदर साइबर क्राइम थाने में 15 लोगों ने कुल 1.70 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की एफआईआर दर्ज कराई है। साइबर अपराधियों ने किसी को निवेश तो किसी को डॉट एपीके फाइल भेजकर और किसी को सोशल मीडिया पर लिंक भेजकर ठगी का शिकार बनाया। साइबर पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामलों की विवेचना में जुटी है। शहर के पुराना बैरहना निवासी अश्वनी वोहरा को निवेश के नाम पर 40 लाख रुपये जमा कराया गया लेकिन, मुनाफा तो दूर मूलधन भी वापस नहीं मिला। पीपलगांव के गिरीश कुमार से 15.02 लाख, कानपुर रोड की शैली गांगुली से 14.98 लाख, सोहतियाबाग के अनुराग सिंह से 6.59 लाख और मम्मफोर्डगंज के अंकित अग्रवाल को भी निवेश के नाम पर 10.50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई।

उधर, नैनी के सुभाष चंद्र ने फेसबुक पर इफको की डीलरशिप का विज्ञापन देखकर नौ लाख रुपये और मुट्ठीगंज के विजय केसरवानी को कैंम्पाकोला की एजेंसी दिलाने के नाम पर 22.17 लाख का चूना लगा दिया गया। कीडगंज के कारोबारी प्रकाश चंद्र साहू से तथाकथित फर्म के नाम पर 30 टन लोहा का ऑर्डर के नाम पर आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। वहीं, वर्क फॉर्म होम का झांसा देकर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर अल्लापुर के विजय शंकर मौर्या से 2.47 लाख रुपये की ठगी की गई। सलोरी के वीरेंद्र प्रताप सिंह को जीवन प्रमाण पत्र पेंशन अपडेट करने के नाम पर सात लाख रुपये, शिवकुटी के संतलाल यादव को लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर 4.61 लाख और नईबस्ती फाफामऊ के शिवधर दूबे को कस्टमर सपोर्ट के नाम पर डॉट एपीके फाइल भेजकर 6.96 लाख रुपये की चपत लगा दी गई। इसके अलावा, गंगानगर निवासी अपर शासकीय अधिवक्ता कैलाश चंद्र की मोबाइल चोरी होने के बाद बैंक खाते से 3.20 लाख रुपये ऑनलाइन निकासी कर ली गई। जबकि, मिंटो रोड के नंदकिशोर प्रसाद को गूगल पर कोरियर सर्विस डीटीडीसी में अपने पार्सल की जानकारी सर्च करना महंगा पड़ गया। उन्हें अनजान नंबर से फोन कर छह लाख रुपये की ठगी कर ली गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;