सामाजिक समरसता का महाजुटान है माघ मेला : डॉ. शिशिर

Jan 08, 2026 08:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - प्रयागराज में एनसीजेडसीसी की शब्द-ब्रह्म संगोष्ठी में ‘माघ मेला: सांस्कृतिक सरोकारों का महापर्व’ विषय पर चर्चा हुई। डॉ. शिशिर कुमार सोमवंशी ने बताया कि मेला धार्मिक आयोजन से अधिक है, यह भारत की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

सामाजिक समरसता का महाजुटान है माघ मेला : डॉ. शिशिर

प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की ओर केंद्र सभागार में चल रही शब्द-ब्रह्म संगोष्ठी के अंतर्गत गुरुवार को ‘माघ मेला: सांस्कृतिक सरोकारों का महापर्व’ विषय पर विशिष्ट वक्ताओं के बीच मंथन हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. शिशिर कुमार सोमवंशी ने कहा कि मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है बल्कि भारत की अटूट आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना का जीवंत प्रतीक है। वर्तमान समय में यह महाजुटान राष्ट्र के लिए उपयोगी कार्यों, सामाजिक समरसता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। डॉ. सोमवंशी ने कहा कि गंगा-यमुना के मिलन की इस धरा पर केवल नदियों का प्रवाह नहीं होता है।

साथ में युगों का विचार प्रवाह एकत्र होता है। प्रो. कुमार वीरेंद्र ने कहा कि हिन्दी पंचांग के अनुसार माघ में सूर्य का मकर राशि में प्रवेश सनातन धर्मावलंबियों के लिए विशेष महत्व रखता है। यह समय जप, तप व साधना के माध्यम से मनुष्यता की अनुभूति का होता है। डॉ. संदीप मिश्र ने कहा कि माघ मास में गंगा स्नान विशेष फलदायी माना जाता है। यही वजह है कि देश-विदेश के श्रद्धालु संगम पर एकत्रित होते हैं। वहीं ब्रह्मनाद कला प्रतियोगिता के अंतर्गत चित्रकला, मूर्तिकला व गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा ने वक्ताओं को अंगवस्त्र व पौधा भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम सलाहकार कल्पना सहाय ने प्रतियोगिताओं के सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस मौके पर डॉ. श्लेष गौतम, मनोज गुप्त, संगीत रॉय, रविंद्र कुशवाहा, डॉ. सचिन सैनी, कावेरी विज आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।