बच्चों ने अपनी माताओं को भेंट किए सुंदर उपहार

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज के सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल वात्सल्य कैंपस में मदर्स डे के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने माताओं को उपहार भेंट किए और मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रबंधक और शिक्षकों ने मां के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन हाजरा फातिमा और कृष्णा ने किया।

बच्चों ने अपनी माताओं को भेंट किए सुंदर उपहार

प्रयागराज। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल वात्सल्य कैंपस गौहनिया में ‘मदर्स डे’ के अवसर पर शनिवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। उद्घाटन प्रबंधक डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. कीर्तिका अग्रवाल एवं उप-प्रधानाचार्या जया लक्ष्मी सेठ ने किया। नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं को सुंदर उपहार भेंट किए तथा मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। प्रबंधक डॉ. नीरज अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के जीवन में मां का योगदान अतुलनीय है। डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने कहा कि मां वह धागा है जो पूरे परिवार को जोड़ कर रखती है। सरोज बाला ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

संचालन हाजरा फातिमा एवं कृष्णा ने किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।