Prayagraj News: कजरी और लोकगीत प्रस्तुत कर बांधी समां
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: प्रयागराज के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कजरी महोत्सव आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सीमा जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। माताओं ने पारंपरिक कजरी और लोकगीत प्रस्तुत किए, जबकि विभिन्न सांस्कृतिक खेलों में भी भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन आचार्या ज्योति सिंह ने किया।

Prayagraj News: प्रयागराज। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सर्वोदय नगर में सावन की लोक परंपराओं को सहेजते हुए कजरी महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि सीमा जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि सीमा गुप्ता और नीलम गुप्ता रहीं। महोत्सव में विद्यालय के छात्र-छात्राओं की माताओं ने पारंपरिक कजरी और लोकगीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक खेलों में माताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन आचार्या ज्योति सिंह ने किया। प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र तिवारी और आचार्य-बंधु भगिनी ने अतिथियों का आभार जताया।


