सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं.. पर गूंजीं तालियां

Feb 09, 2026 09:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित ‘चलो मन गंगा यमुना तीर में’ कार्यक्रम में भजन गायक प्रत्यूष श्रीवास्तव और किशोर चतुर्वेदी ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कथक नृत्यांगना देवेंद्र देविका एस. ने भी अपनी कला से दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं.. पर गूंजीं तालियां

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की ओर से संस्कार भारती के परेड ग्राउंड स्थित पंडाल में आयोजित ‘चलो मन गंगा यमुना तीर में’ सोमवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लोगों को लुभाती रहीं। भजन गायक प्रत्यूष श्रीवास्तव ने सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं, छाप तिलक सब छीनीं व सांवली सूरत पे मोहन... भजन की प्रस्तुति दी तो तालियां गूंज उठीं। गायक के साथ तबले पर राजकुमार, हारमोनियम पर संतोष तिवारी व वाद्य यंत्रों पर ज्योति प्रकाश शुक्ल ने संगत की। दूसरी प्रस्तुति गायक किशोर चतुर्वेदी ने दी। उन्होंने ऐ री सखी मंगल गाओ री व भला हुआ मेरी मटकी फूटी... जैसे भजनों की प्रस्तुति से समा बांधा तो कथक नृत्यांगना देवेंद्र देविका एस. मंगलामुखी ने गंगा मैया का आह्वान कर लखनऊ घराने के झपका कथक की मनोहारी प्रस्तुति दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने शिव रुद्राष्टकम, पारंपरिक तीन ताल में उपज, ठाठ, विलंबित, टुकड़े, तिहाई व सवाल-जवाब की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। इस दौरान केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा ने ब्रह्मनाद कला महोत्सव के अंतर्गत मंत्रोच्चारण, काव्यपाठ, वादन, गायन, नृत्य व चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।