रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच सीनियरों की दी विदाई

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में 'रुखसत 2026' सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अंतिम वर्ष के छात्रों को विदाई देने के लिए था। जूनियर छात्रों ने गीत, संगीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से अपने सीनियर्स को सम्मानित किया। प्रोफेसरों ने इस अवसर को छात्रों के जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में देखा।

रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच सीनियरों की दी विदाई

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के एमपी हॉल में ‘रुखसत 2026’ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थान के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को विदाई देना था। समारोह में जूनियर विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने सीनियर्स के प्रति सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं। विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नृत्य और नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें खूब सराहा गया। सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्रो. एमएम गोरे ने कहा कि रुखसत केवल विदाई समारोह नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन के एक महत्वपूर्ण पड़ाव का उत्सव है। उन्होंने कहा कि संस्थान से प्राप्त शिक्षा और संस्कार विद्यार्थियों को जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होंगे।

वहीं, प्रो. सहदेव पाढ़ी ने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों के बीच आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। इस अवसर पर डॉ. रणविजय सिंह, डॉ. जितेन्द्र गंगवार तथा डॉ. समीर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच आत्मीय संवाद भी देखने को मिला। सीनियर विद्यार्थियों ने संस्थान में बिताए गए अपने अनुभव साझा किए तथा शिक्षकों और साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।