Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsCultural Evening Chalo Man Ganga Yamuna Tir Mahavir Singh Guddu and Rajesh Tiwari Enchant Audience
पद्मश्री के ‘शिव लहरी’, ‘बोल बम’ पर झूम उठे श्रोता

पद्मश्री के ‘शिव लहरी’, ‘बोल बम’ पर झूम उठे श्रोता

संक्षेप:

Prayagraj News - उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित 'चलो मन गंगा यमुना तीर' में पद्मश्री महावीर सिंह गुड्डू ने भक्ति गीतों का जादू बिखेरा। राजेश तिवारी ने भोजपुरी गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। सौरभ श्रीवास्तव ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कलाकारों को सम्मानित किया गया और संचालन स्वप्निल उपाध्याय ने किया।

Feb 03, 2026 08:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की ओर से परेड ग्राउंड स्थित संस्कार भारती के पंडाल में चल रही सांस्कृतिक संध्या ‘चलो मन गंगा यमुना तीर’ में मंगलवार को पद्मश्री से सम्मानित हरियाणा के महावीर सिंह गुड्डू ने भक्ति की सरिता बहाई। उन्होंने अपने सुरीले स्वर में ‘शिव लहरी.. बोल बम, बोल बम’ की तान छेड़ी तो श्रोता झूम उठे। फिर उन्होंने ‘चंदन की मेरी बांसुरी’, ‘पानी अली पानी पिया दे’, ‘मेरे मन में बस गयो श्याम सांवरिया’ जैसे भक्ति गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। श्रोताओं की मांग पर गायक ने ‘मेरे देश की धरती सोना उगले’ व ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ की प्रस्तुति की तो हर किसी ने तालियां बजाकर स्वागत किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भोजपुरी गायक राजेश तिवारी ने ‘हमें संगम घुमाई दा देहाती रसगुल्ला खिलाई दा’, ‘काशी से आई ए लखनऊ छोड़ के’ और ‘होली खेलैं रघुबीरा अवध में’ जैसे गीतों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक संध्या की अंतिम प्रस्तुति देने सौरभ श्रीवास्तव पहुंचे। उन्होंने दया करो देव, रंगी सारी अनाड़ी व चुनरिया कोई कछु कह मन... भावपूर्ण रचनाओं की प्रस्तुति दी। केंद्र के उपनिदेशक डॉ. मुकेश उपाध्याय व डॉ. आदित्य श्रीवास्तव ने कलाकारों को पौधा भेंटकर सम्मानित किया। संचालन स्वप्निल उपाध्याय ने किया।