अचानक तुम्हारे पीछे कोई कुत्ता भौंके….....
Prayagraj News - प्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सीनेट परिसर में पुराछात्र सम्मेलन के अंतर्गत एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में पद्मश्री अशोक चक्रधर, वसीम बरेलवी और सुनील जोगी ने अपने उत्कृष्ट काव्य पाठ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का संचालन कवि श्लेष गौतम ने किया और एक फिल्म भी प्रदर्शित की गई।
प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सीनेट परिसर में पुराछात्र सम्मेलन के अंतर्गत बरगद लॉन में आयोजित सांस्कृतिक संध्या के तहत कवि सम्मेलन ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने किया। कवि सम्मेलन में पद्मश्री से सम्मानित अशोक चक्रधर ने अपनी विशिष्ट व्यंग्यात्मक शैली से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी पंक्तियां ‘अचानक तुम्हारे पीछे कोई कुत्ता भौंके…’ पर खूब ठहाके लगे। सुप्रसिद्ध शायर वसीम बरेलवी ने अपनी गजलों से माहौल में नजाकत और रंग भर दिया। वहीं कवि सुनील जोगी की प्रस्तुतियों ने भी खूब सराहना बटोरी। मंच संचालन कवि श्लेष गौतम ने प्रभावशाली अंदाज में किया और विश्वविद्यालय की सृजन परंपरा को रेखांकित किया।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के डॉ. रवि सूर्यवंशी के निर्देशन में तैयार एक फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसमें विश्वविद्यालय में हुए सकारात्मक परिवर्तनों को दर्शाया गया। एलुमिनाई एसोसिएशन के सचिव प्रो. कुमार बीरेंद्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ. सोनल शेकर और डॉ. रितांभरा मालवीय ने मंच संचालन में सहयोग किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



