Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsCRPF Sports Day Three-Day Competition Highlights Team Spirit and Family Involvement
साइकिल रैली में शामिल हुए जवान और बच्चे

साइकिल रैली में शामिल हुए जवान और बच्चे

संक्षेप:

Prayagraj News - फाफामऊ में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पड़िला में खेल दिवस के अवसर पर तीन दिनी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन जवानों को शपथ दिलाई गई। कमांडेंट ने काल वॉक किया और रस्साकसी के मुकाबले में...

Aug 31, 2025 07:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

फाफामऊ। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पड़िला में खेल दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिनी खेलकूद प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के डीआईजी धीरज कुमार ने पहले दिन जवानों और अधिकारियों को शपथ दिलाई। दूसरे दिन कमांडेंट उदय प्रताप सिंह काल वॉक का आयोजन किया। इसके बाद समूह केंद्र प्रशासन कंपनी और मुख्यालय कंपनी के बीच रस्साकसी का मुकाबला हुआ जिसमें प्रशासन कंपनी दो अंक से विजयी हुई जबकि मुख्यालय कंपनी खाता भी नहीं खोल पाई। जीसी प्रयागराज और 91 बटालियन आरएएफ के बीच हुए वॉलीबाल मैच में जीसी प्रयागराज की टीम विजेता बनी। रविवार को साइकिल रैली निकाली जिसमें जवानों और अधिकारियों के साथ उनके बच्चे भी शामिल हुए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज सुनीत कुमार राय, द्वितीय कमान अधिकारी अशोक कुमार, तरुण कुमार, उप कमानडेंट केके झा, धनजय कुमार सहायक कमाडेंट अविनाश राय, शैलेष सिंह, सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और जवान उनके परिजन शामिल रहे।