Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsCrowd Surge at Prayagraj Railway Station Leads to Special Train Operations to New Delhi
भीड़ बढ़ी तो नई दिल्ली के लिए चली तीन स्पेशल ट्रेनें

भीड़ बढ़ी तो नई दिल्ली के लिए चली तीन स्पेशल ट्रेनें

संक्षेप: Prayagraj News - दीपावली के बाद रविवार को नई दिल्ली जाने वाले रूट पर प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ बढ़ गई। रेलवे ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीन विशेष ट्रेनों का संचालन किया। प्रयागराज एक्सप्रेस का क्लोन चलाया गया और...

Mon, 27 Oct 2025 03:26 AMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। दीपावली के बाद नई दिल्ली जाने वाले रूट पर रविवार को जमकर भीड़ उमड़ी। रेलवे ने भीड़ को देखते हुए प्रयागराज जंक्शन व सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से तीन विशेष ट्रेनों का संचालन किया। इससे प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर समेत अन्य वीआईपी ट्रेनों पर दबाव कम हुआ। पिछले तीन दिनों से नई दिल्ली रूट पर यातायात का दबाव बढ़ रहा था। भीड़ बढ़ने पर रेलवे ने प्रयागराज एक्सप्रेस का क्लोन चलाया। रविवार को भीड़ की आशंका पहले से थी। इसलिए नई दिल्ली के लिए सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से एक स्पेशल ट्रेन चलाई गई। इसके बाद प्रयागराज एक्सप्रेस के छूटने से पहले ही दूसरी स्पेशल ट्रेन चलाया।

जंक्शन पर एनाउंस करके इस विशेष ट्रेन के बारे में जानकारी दी गई। आरपीएफ ने यात्रियों की भीड़ देखकर उन्हें कतार में खड़ा कराया और एक-एक करके प्लेटफार्म पर भेजा। प्रयागराज एक्सप्रेस के छूटने से पहले ही काफी भीड़ स्पेशल ट्रेन में बैठ चुकी थी। हालांकि रात में जब प्रयागराज एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर पहुंची तो युवाओं का रेला पहुंचा। भीड़ कम न थी। आरपीएफ ने रस्सी लगाकर यात्रियों को कतार में खड़ा कराया गया। इसके बाद ट्रेन पर चढ़ाया। वहीं प्रयागराज जाने के बाद सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से 11.20 बजे नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया।