Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsCrowd Control Measures Implemented for Magh Mela in Prayagraj
भीड़ नियंत्रण को लागू होगा महाकुम्भ मॉडल

भीड़ नियंत्रण को लागू होगा महाकुम्भ मॉडल

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में माघ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे अधिकारियों की बैठक हुई। महाकुम्भ में अपनाई गई कलर-कोडिंग व्यवस्था को माघ मेला में लागू करने का प्रस्ताव रखा गया। भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष आश्रय की व्यवस्था की जाएगी और यात्रियों को टिकट के अनुसार रंग-कोडेड आश्रयों में भेजा जाएगा।

Dec 12, 2025 07:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेला में श्रद्धालुओं की अनुमानित भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में उत्तर मध्य, पूर्वोत्तर और उत्तर रेलवे के अफसरों की संयुक्त बैठक हुई। अफसरों ने भीड़ नियंत्रण के लिए महाकुम्भ में लागू किए गए सफल मॉडल को दोहराने पर सहमति जताई। बैठक में तय हुआ कि होल्डिंग एरिया पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और रेलवे के यात्री आश्रयों के साथ-साथ जिला प्रशासन से भी अतिरिक्त आश्रय तैयार कराने होंगे, ताकि भीड़ बढ़ने पर स्थिति नियंत्रित रखी जा सके। बैठक की अध्यक्षता जीएम नरेश पाल सिंह ने की। महाकुम्भ में अपनाई गई कलर-कोडिंग व्यवस्था लाल, नीला, पीला और हरा को माघ मेला में भी लागू करने का प्रस्ताव रखा गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भीड़ बढ़ने पर यह व्यवस्था प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, छिवकी, नैनी, रामबाग, झूंसी, प्रयाग और फाफामऊ स्टेशनों पर लागू की जा सकती है। यात्रियों को टिकट के साथ उसी रंग वाले यात्री आश्रय में भेजा जाएगा, जिससे वे सीधे निर्धारित प्लेटफार्म तक पहुंच सकेंगे। प्रमुख स्नान पर्वों पर एक गेट से प्रवेश और दूसरे से निकासी रहेगी। कलर-कोडिंग व्यवस्था (महाकुम्भ मॉडल): लाल-1 : लखनऊ व वाराणसी दिशा नीला-2 : पंडित दीन दयाल उपाध्याय दिशा पीला-3 : मानिकपुर, सतना व झांसी दिशा हरा-4 : फतेहपुर, कानपुर व दिल्ली दिशा