ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजगणतंत्र दिवस की सुबह आजाद पार्क से होगी क्रॉस कंट्री रेस

गणतंत्र दिवस की सुबह आजाद पार्क से होगी क्रॉस कंट्री रेस

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने गणतंत्र दिवस के लिए आयोजनों का पूरा कार्यक्रम जारी किया...

गणतंत्र दिवस की सुबह आजाद पार्क से होगी क्रॉस कंट्री रेस
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजMon, 25 Jan 2021 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने गणतंत्र दिवस के लिए आयोजनों का पूरा कार्यक्रम जारी किया है। सुबह 6:30 बजे से आजाद पार्क से पुरुषों की क्रास कंट्री रेस की शुरुआत होगी, 6:50 बजे महिलाओं की क्रास कंट्री रेस होगी।

सुबह आठ बजे सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण होगा। सुबह 8:40 बजे कलक्ट्रेट में और नौ बजे तहसीलों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। सुबह नौ बजे स्कूली छात्र-छात्राओं की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। सुबह नौ बजे से शहीद चंद्र शेखर आजाद की आजाद पार्क स्थित प्रतिमा, नीम का पेड, शहीद रोशन सिंह स्मारक स्थल, शहीद लाल पद्मधर स्मारक स्थल पर माल्यार्पण किया जाएगा। 9:30 बजे पुलिस लाइन में परेड होगी। 10 बजे स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलिन बस्तियों में साफ सफाई का आयोजन होगा। 10 बजे से सभी स्कूलों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम होगा। ग्रामीण अंचलों में 10 बजे से साक्षरता मिशन के तहत कार्यक्रम का आयोजन होगा। 10:15 बजे एनसीसी का रूट मार्च होगा। 10:30 बजे सीडीओ की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम होगा। 11:30 बजे डफरिन अस्पताल, करेला बाग कुष्ठ आश्रम, बाल संरक्षण गृह में फल वितरण होगा। चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में जिला अपराध निरोधक कमेटी की ओर से फल वितरण का कार्यक्रम होगा। दोपहर 12 बजे नगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 12:30 बजे मेला क्षेत्र में गांधी दर्शन प्रासंगिता विषय पर गोष्ठी होगी। शाम छह से रात 8:30 बजे के बीच सांस्कृतिक केंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें