Prayagraj News: टोल पर वसूली पूरी, जर्जर हाईवे पर अंधेरे में सफर
Prayagraj News: प्रयागराज के मुंगारी टोल प्लाजा पर वाहनों से टोल वसूली जारी है, लेकिन जर्जर रास्ते और खराब स्ट्रीट लाइटों के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की स्थिति खस्ता है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। विभागीय टीम को समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया गया है।
Prayagraj News: प्रयागराज। करछना क्षेत्र के मुंगारी टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से टोल वसूली जारी है, लेकिन प्रयागराज-मिर्जापुर खंड की ओर बदहाल सड़क सवाल खड़े कर रही है। रामपुर से मेजारोड तक करीब 25 किमी सड़क कई जगह जर्जर है। रामपुर से कटका पुल तक स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात में गड्ढों और अंधेरे के बीच सफर जान जोखिम में डालने जैसा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे के बाद कई घंटे तक एंबुलेंस और अन्य राहत सुविधाएं उपलब्ध नहीं रहतीं। क्रेन की सुविधा भी नहीं है।
सड़क की स्थिति
आबादी के बीच हाइवे पर अंधेरा छाए रहने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। कई बार व्यापारियों ने भी सड़कों के करीब दुकानों में चोरी की आशंका जताई। लाइट बंद रहने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंधेरा छाया रहता है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने डिवाइडरों पर लगे लाइटों को जलाने की मांग सम्बंधित विभाग से की। ट्रक चालक संजय पाण्डेय ने कहा कि टोल पूरा लिया जा रहा है, लेकिन सड़क की हालत बेहद खस्ता है। देव प्रकाश यादव ने कहा कि गड्ढे और अंधेरा हादसों को न्योता दे रहे हैं। धनेश शुक्ल ने कहा कि वसूली के बावजूद बुनियादी सुविधाएं नदारद हैं।
स्थानीय समस्याएँ
रवींद्रपाल सिंह, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय मार्ग खंड पीडब्ल्यूडी


