Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsCreative Science Exhibition Showcases Innovations by Students in India
कृषि में शिखा और कचरा प्रबंधन में माही, श्रेया, जुलेखा का मॉडल अव्व्ल

कृषि में शिखा और कचरा प्रबंधन में माही, श्रेया, जुलेखा का मॉडल अव्व्ल

संक्षेप: Prayagraj News - 53वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में बच्चों ने चिरस्थायी कृषि, कचरा प्रबंधन, हरित ऊर्जा और अन्य विषयों पर नवाचार प्रदर्शित किए। जूनियर और सीनियर वर्ग में छात्रों ने उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किए। चयनित प्रतिभागी 20 नवंबर को मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेंगे।

Mon, 17 Nov 2025 08:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

53वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में बच्चों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस वर्ष की थीम ‘विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत’ के अनुरूप छात्रों ने चिरस्थायी कृषि, कचरा प्रबंधन, हरित ऊर्जा, उभरती हुई प्रौद्योगिकी, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य-स्वच्छता तथा जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर नवाचारयुक्त मॉडल प्रस्तुत किए। सोमवार को जीआईसी में आयोजित जनपदीय प्रदर्शनी में जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में प्रभावशाली कार्य प्रस्तुत हुए। जूनियर क्रियाकारी वर्ग में चिरस्थायी कृषि श्रेणी में शिखा मिश्रा और वैष्णवी तिवारी ने क्रमशः पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प विषय पर माही पटेल, श्रेया और जुलेखा निजाम के मॉडल उत्कृष्ट रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं हरित ऊर्जा श्रेणी में सिद्धांत जायसवाल, वर्तिका मौर्य और श्रेयांशी साहू के मॉडल चयनित हुए। उभरती तकनीक, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा जल संरक्षण श्रेणी में भी कई प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के मॉडल चुने गए। अध्यापक वर्ग में भी मो. इस्राइल (गणितीय मॉडलिंग) और बलराम (उभरती तकनीक) के मॉडलों ने स्थान बनाया। जूनियर और सीनियर वर्ग से बड़ी संख्या में छात्रों के मॉडल चयनित हुए हैं, जिनमें वंशिका मिश्रा, हिफ्जा फहीमा, सत्या पांडेय, सानिया परवेज, जैनब बानो, दीक्षा रावत, चांदनी चौधरी, दिशा कुमारी, निखिल भारतीया, सोम प्रताप सिंह सहित कई छात्र शामिल हैं। विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. लालजी यादव ने बताया कि चयनित सभी प्रतिभागी 20 नवंबर को जीआईसी में आयोजित मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेंगे।