‘बरामदे में बतकही’ की पहली कड़ी में मदन कश्यप का काव्य पाठ
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयागराज के इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 'बरामदे में बतकही' गोष्ठी का आयोजन किया गया। दिल्ली के कवि मदन कश्यप ने अपनी चर्चित कविताओं का पाठ किया। प्रो. कुमार वीरेन्द्र ने कहा कि यह श्रृंखला विद्यार्थियों की रचनात्मकता को नई दिशा देगी। युवा कवियों ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के तिलक भवन के बरामदे में सोमवार शाम ‘बरामदे में बतकही’ गोष्ठी की पहली कड़ी आयोजित हुई, जिसमें दिल्ली से आए कवि मदन कश्यप ने अपनी चर्चित कविताओं का पाठ किया। प्रो. कुमार वीरेन्द्र ने कहा कि यह श्रृंखला विद्यार्थियों की रचनात्मकता को नई दिशा देगी। शुरुआत में विश्वविद्यालय के युवा कवियों ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। अध्यक्षता कवि हरिश्चंद्र पांडे ने की। इस अवसर पर डॉ. शिव कुमार यादव, संतोष चतुर्वेदी,मयंक खरे, प्रेयस अंकित, मारुति मानव, विकास मौर्य, नीरज, वैशाली, शुभी, उज्ज्वल, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:सम्मेलन में दिखी दक्षिण भारत की झलक
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


