गोशाला के गोबर से बने कंडे जलेंगे होलिका में
Prayagraj News - प्रयागराज में नगर निगम की तीन गोशालाओं में होलिका दहन के लिए गोबर के कंडे बनाए जा रहे हैं। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी के निर्देश पर 50,000 कंडे बनाए जा चुके हैं। फरवरी के अंत तक एक लाख कंडे बनाकर बांटने का लक्ष्य रखा गया है। यह योजना भविष्य में भी जारी रहेगी।
प्रयागराज। नगर निगम की तीन गोशालाओं में निकलने वाले गोबर के कंडों का होलिका दहन में इस्तेमाल होगा। गोशालाओं में होलिका दहन के लिए कंडे बनाए जा रहे हैं। फरवरी के अंतिम सप्ताह तक गोशालाओं में एक लाख कंडे बनाकर बांटने का लक्ष्य रखा गया है। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने इस साल होलिका दहन में गोशाला के गोबर से कंडे बनाने का निर्देश दिया था। महापौर के निर्देश के क्रम में नगर निगम के पशुधन अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज ने गोशालाओं में कंडे बनवाना शुरू किया। लगभग 50 हजार कंडे बनाए जा चुके हैं। पशुधन अधिकारी ने बताया कि शंकरगढ़, गोहरी और मरियाडीह स्थित गोशालों में कंडे बनाए जा रहे हैं।
कंडे वितरण करने के लिए सभी जोनल अधिकारियों से सूची मांगी गई है। 25 फरवरी तक सूची मिलने के बाद होलिका जलाने वाली संस्थाओं को कंडे का वितरण शुरू हो जाएगी। पहली बार शुरू हुई यह योजना भविष्य में भी जारी रहेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


