सात माह बाद दर्ज हुआ सड़क हादसे का मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

सड़क हादसे के एक मामले में कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में सात माह बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रमेश कुशवाहा, जो फूड डिलीवरी का काम करता है, को 24 सितंबर को क्रेटा कार की टक्कर से चोट लगी थी। उसके बायां पैर टूट गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।

सात माह बाद दर्ज हुआ सड़क हादसे का मुकदमा

सड़क हादसे के एक मामले में कोर्ट के आदेश पर सात माह बाद सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। हादसा सितंबर में हुआ था। क्रेटा कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय भोला का पुरा निवासी प्रमेश कुशवाहा घायल हो गया था। पुलिस के मुकदमा दर्ज न करने पर उसने कोर्ट में वाद दाखिल किया था। प्रमेश कुशवाहा के प्रार्थना पत्र के मुताबिक, वह बाइक से फूड डिलीवरी का काम करता है। आरोप है कि 24 सितंबर की शाम वह डिलीवरी देने जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही क्रेटा कार चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में उसका बायां पैर टूट गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।