Prayagraj News: कहीं एआई से तो नहीं बना रहे अफसरों को ‘भ्रष्टाचारी’

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News: प्रयागराज में मंडलायुक्त कार्यालय में अफसरों और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए शिकायतें आ रही हैं। डिजिटल साक्ष्य की प्रमाणिकता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जांच का तरीका बदलते हुए अब पहले साक्ष्यों की जांच की जाएगी। यदि साक्ष्य सही मिले तो आरोपों की जांच होगी।

Prayagraj News: कहीं एआई से तो नहीं बना रहे अफसरों को ‘भ्रष्टाचारी’

Prayagraj News: प्रयागराज। अफसरों और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मंडलायुक्त कार्यालय में लगातार वीडियो और ऑडियो साक्ष्यों के साथ शिकायतें पहुंच रही हैं। शिकायतों में रिश्वत मांगने, लेनदेन और अन्य अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि लगातार सामने आ रहे डिजिटल साक्ष्यों की प्रमाणिकता को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। कुछ फोटो और ऑडियो-वीडियो के एडिटेड या तकनीक के जरिए तैयार किए जाने की आशंका को देखते हुए मंडलायुक्त कार्यालय ने जांच का तरीका बदलते हुए पहले साक्ष्यों की ही जांच कराने का निर्णय लिया है। पिछले करीब एक महीने में प्रयागराज मंडल के चारों जिलों प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर और प्रतापगढ़ से बड़ी संख्या में इस तरह की शिकायतें आई हैं। करीब 120 शिकायतों में अलग-अलग डिजिटल साक्ष्य लगाए गए हैं। शिकायतों की संख्या और उनमें लगाए गए ऑडियो-वीडियो को देखते हुए मंडलायुक्त कार्यालय ने विशेषज्ञों से रिपोर्ट तलब की है।

साक्ष्य की प्रमाणिकता की जांच

अधिकारियों के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद सीधे संबंधित अफसर या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पहले यह देखा जाएगा कि प्रस्तुत ऑडियो, वीडियो अथवा फोटो वास्तविक है या उसमें किसी तरह का संपादन किया गया है। इसके लिए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। साक्ष्य की प्रमाणिकता सामने आने के बाद ही आरोपों की विभागीय या प्रशासनिक जांच आगे बढ़ाई जाएगी। अब विशेषज्ञों की रिपोर्ट से यह स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है कि उपलब्ध साक्ष्य मूल हैं अथवा उनमें छेड़छाड़ की गई है। इसके बाद संबंधित विभागों को शिकायतों की जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।

प्रशासन की निष्पक्षता

साक्ष्य सही मिले तो आरोपों की जांच होगी

प्रशासन का फोकस शिकायतों को दबाने के बजाय उनकी निष्पक्ष जांच पर है। अधिकारियों के अनुसार यदि डिजिटल साक्ष्य वास्तविक पाए जाते हैं तो उनके आधार पर संबंधित मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी। वहीं, फर्जी या एडिटेड साक्ष्य मिलने पर शिकायत की प्रमाणिकता भी सवालों के घेरे में आएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦प्रयागराज में भ्रष्टाचार के आरोपों की शिकायतें किस प्रकार की हैं?−
मंडलायुक्त कार्यालय में रिश्वत मांगने, लेनदेन और अन्य अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: कहीं एआई से तो नहीं बना रहे अफसरों को ‘भ्रष्टाचारी’