अनंतिम बहाल सचिव ने दिए जांच पूरी होने के गलत दस्तावेज
Prayagraj News - प्रयागराज में ग्राम पंचायत अधिकारी रूबी साहू को सामुदायिक शौचालय निर्माण में धांधली के आरोप में निलंबित किया गया था। जांच के दौरान उन्हें अनंतिम रूप से बहाल किया गया, लेकिन फर्जी दस्तावेज दिखाने के कारण मामला और गंभीर हो गया। जांच पूरी होने तक उनकी अंतिम बहाली संभव नहीं है।

प्रयागराज। प्रतापगढ़ के शिवगढ़ ब्लॉक के खेमईपुर गांव में तैनात रही ग्राम पंचायत अधिकारी रूबी साहू को सामुदायिक शौचालय के निर्माण में धांधली के आरोप में निलंबित किया गया था। जांच चलने के दौरान तीन महीने बाद उन्हें प्रयागराज के होलागढ़ में अनंतिम रूप से बहाल कर तैनाती दी गई। रूबी ने डीडीओ जीपी कुशवाहा से मिलकर गलत दस्तावेज दिखाए कि उनकी जांच पूरी हो चुकी है और उन्हें अंतिम रूप से बहाल किया जाए। डीडीओ ने दिखाए गए दस्तावेज के आधार पर उनकी बहाली के लिए कहा, जिस पर डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी ने प्रतापगढ़ के डीपीआरओ से जांच आख्या मांगी।
डीपीआरओ ने कोई दस्तावेज नहीं दिया। बताया कि जांच अभी तक चल रही है। मामले में नया खेल और फर्जी कागज दिखाने के बाद नया मामला बन गया। रूबी की तैनाती प्रतापगढ़ से प्रयागराज होलागढ़ हुई और उनके खिलाफ बीडीओ ने भी हटाने का पत्र लिखकर दिया है और प्रधान संघ ने डीएम से भी शिकायत की है। मामले पर डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी का कहना है कि जब तब अंतिम जांच रिपोर्ट नहीं आएगी जिसमें यह सिद्ध हो कि क्या कार्रवाई की गई, अगर रिकवरी है तो उसे कराया गया कि नहीं और कोई आगे कार्रवाई किए जाने की संस्तुति है या नहीं, तब तक अंतिम बहाली संभव ही नहीं है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


