Controversy Over 600 Teachers TET Qualification in Prayagraj Schools ...तो क्या अधिसूचना के बाद भी बगैर टीईटी हो गई नियुक्ति, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsControversy Over 600 Teachers TET Qualification in Prayagraj Schools

...तो क्या अधिसूचना के बाद भी बगैर टीईटी हो गई नियुक्ति

Prayagraj News - प्रयागराज में परिषदीय स्कूलों में 23 अगस्त 2010 के बाद नियुक्त 600 से अधिक शिक्षकों की टीईटी पास करने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ है। वरिष्ठता सूची में कई शिक्षकों के नाम के आगे टीईटी पास नहीं होने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजWed, 10 Sep 2025 10:54 AM
share Share
Follow Us on
...तो क्या अधिसूचना के बाद भी बगैर टीईटी हो गई नियुक्ति

प्रयागराज। जिले के परिषदीय स्कूलों में 23 अगस्त 2010 के बाद नियुक्त 600 से अधिक के टीईटी पास होने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयार वरिष्ठता सूची में सभी शिक्षकों की शैक्षिक अर्हता का जिक्र किया गया है। इसी सूची में सैकड़ों शिक्षक ऐसे हैं जिनके नाम के आगे प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के कॉलम में पास नहीं होने की बात लिखी है। यही नहीं वरिष्ठता सूची में बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक भी शामिल हैं जिन्होंने अपनी मौलिक नियुक्ति तिथि के बाद प्राथमिक स्तर टीईटी उत्तीर्ण की है।

जबकि नियुक्ति के समय टीईटी पास होनी चाहिए। ऐसे समय में जब सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की 23 अगस्त 2010 की अधिसूचना जारी होने के पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए भी टीईटी अनिवार्य कर दिया है, प्रयागराज के इन शिक्षकों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। ऐसी ही गड़बड़ी पर प्रतापगढ़ के बीएसए भूपेन्द्र सिंह ने 21 अगस्त को सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगी है। वहीं प्रयागराज के बीएसए देवब्रत सिंह के अनुसार इन शिक्षकों ने टीईटी पास कर रखी है त्रुटिवश वरिष्ठता सूची में उसका जिक्र नहीं किया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।