सोहबतियाबाग में मजार पर नहीं लगा मेला, ताला बंद

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

सिकंदरा में जार्जटाउन के सोहबतियाबाग स्थित रौजा मजार को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ है। मेले की अनुमति नहीं मिलने के कारण मजार बंद कर दी गई, जिससे लोग मायूस लौट गए। मुतवल्ली और पुलिस के बीच जिम्मेदारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

सोहबतियाबाग में मजार पर नहीं लगा मेला, ताला बंद

सिकंदरा में गाजी मियां की मजार को लेकर विवाद के बाद अब शहर में जार्जटाउन के सोहबतियाबाग स्थित रौजा मजार भी सुर्खियों में आ गया है। ज्येष्ठ माह के रविवार को लगने वाले मेले के लिए अनुमति नहीं मिली। इसके कारण मेला नहीं लगा। मजार पर ताला बंद कर दिया गया। यहां आने वाले लोग मायूस लौट गए। मजार पर ताला लगने के बाद पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उस ओर जाने वाले सभी रास्तों को भी बंद कर दिया था। मजार पर ताला बंद होने पर मुतवल्ली और पुलिस ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया। मुतवल्ली एकलाख हुसैन के मुताबिक, जार्जटाउन थाना प्रभारी ने ताला बंद करने को बोला था, जबकि थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने इस बात का खंडन किया।

उनका कहना है कि मेले की अनुमति न मिलने और आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में असमर्थता के कारण मुतवल्ली ने खुद ताला बंद किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।