Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsContract Termination of Bhardwaj Park Under Investigation in Prayagraj
ठेका समाप्त, फिर भी भरद्वाज पार्क पर निजी संस्था का कब्जा

ठेका समाप्त, फिर भी भरद्वाज पार्क पर निजी संस्था का कब्जा

संक्षेप: Prayagraj News - प्रयागराज में भरद्वाज पार्क का संचालन करने वाली निजी संस्था का ठेका समाप्त हो गया है, लेकिन फिर भी संस्था का पार्क पर कब्जा है। महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों से पूछताछ की। जांच में ठेका समाप्त होने के बाद भी संचालन की जानकारी सामने आई है। यदि हेराफेरी मिली, तो वसूली की जाएगी।

Sat, 8 Nov 2025 11:29 AMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज। निजी संस्था को दिया गया भरद्वाज पार्क के संचालन का ठेका समाप्त हो गया है। इसके बाद भी पार्क पर संस्था का कब्जा है। यह प्रकरण गुरुवार को महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी की ओर से बुलाई गई नगर निगम के कामकाज की समीक्षा बैठक में उठा। महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों से पार्क के संचालन को लेकर पूछताछ की है। नगर निगम के अधिकारियों ने महापौर को पार्क की फाइल तलब कर जांच करने का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि पार्क संचालन का ठेका लगभग छह महीने पहले समाप्त हो गया, लेकिन नगर निगम प्रशासन इसको नजरअंदाज करता रहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अपर नगर आयुक्त अरविंद राय ने पिछले दिनों पार्क का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त ने पूछताछ की तब पार्क संचालन का ठेका समाप्त होने की बात सामने आई। बैठक के बाद अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव ने बताया कि पार्क का ठेका समाप्त होने के बाद भी निजी संस्था के संचालन की जांच की जाएगी। जांच में करार के तहत संस्था की ओर से की गई वसूली और नगर निगम को भुगतान की गई राशि का मिलान किया जाएगा। इसमें हेराफेरी मिलने पर नगर निगम संस्था से वसूली करेगा। बैठक में अपर नगर आयुक्त राजीव शुक्ला के अलावा मुख्य अभियंता और अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।