हर्षवर्धन नगर के 200 घरों में दूषित जलापूर्ति
मीरापुर के हर्षवर्धन नगर में लोग दूषित जलापूर्ति से परेशान हैं। लगभग 200 घरों में दूषित पानी आ रहा है, जिससे लोग पीने का पानी खरीदने को मजबूर हैं। जलकल विभाग ने जांच की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पार्षद ने पुनः जांच कराने की बात कही है।

मीरापुर के हर्षवर्धन नगर में महीनों से लोग दूषित जलापूर्ति से परेशान हैं। क्षेत्र के लगभग 200 घरों में दूषित जलापूर्ति हो रही है। स्थिति ऐसी हो गई है कि अब लोग पीने का पानी खरीदने को मजबूर हैं। टोटियों से गिरने वाला जलकल का पानी अन्य घरेलू काम में उपयोग हो रहा है। क्षेत्र में मिनी नलकूप से जलापूर्ति होती है। टोटियों से गिरने वाले पानी का अक्सर रंग मटमैला होता है। पानी से बदबू भी आती है। कभी-कभी ही पानी साफ आता है। क्षेत्र में दूषित जलापूर्ति का मामला सामने आया था। शिकायत मिलने के बाद जलकल विभाग की टीम ने क्षेत्र में पाइप लाइन और नलकूप की जांच कराई।
पानी के नमूने लेकर जांच की। कुछ दिन साफ मिला और उसके बाद फिर स्थिति जस की तस हो गई। जांच के बाद भी दूषित जलापूर्ति का कारण पता नहीं चल पाया था। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र के घरों की टोटियों से गंदा पानी गिर रहा है। मीरापुर के पार्षद साहिल अरोरा ने बताया कि कुछ शिकायत मिली है। इसकी जांच कराएंगे। जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि क्षेत्र के लोगों से बात कर पानी की पुन: जांच कराएंगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


