प्रयागराज में बनेगा 2100 मीटर लंबा पहला केबल ब्रिज

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में रिंग रोड के दूसरे चरण में गंगा पर 3100 मीटर लंबे सिक्स लेन केबल ब्रिज का निर्माण हो रहा है। इसमें 2100 मीटर लंबा पहला केबल ब्रिज बनाया जाएगा। पिलर का निर्माण कार्य 90% पूरा हो चुका है और जुलाई से केबल ब्रिज का कार्य शुरू होगा। एक वर्ष में निर्माण कार्य पूरा करने की योजना है।

प्रयागराज में बनेगा 2100 मीटर लंबा पहला केबल ब्रिज

प्रयागराज। रिंग रोड के अंतर्गत दूसरे चरण में गंगा पर बन रहा सिक्स लेन ब्रिज खास होगा। नीबी कला, छतनाग से सरस्वती हाईटेक सिटी नैनी के बीच निर्माणाधीन ब्रिज पर कुल 3100 मीटर लंबाई के बीच 2100 मीटर लंबाई का पहला केबल ब्रिज बनाया जाएगा। जिसमें 150-150 मीटर की दूरी पर केबल लगाई जाएगी। ऐसा ही केबल मलाक हरहर से स्टेनली रोड के बीच गंगा पर बन रहे सिक्स लेन ब्रिज पर दिखाई देगी लेकिन उस पर सिर्फ 800 मीटर लंबाई के दौरान 200-200 मीटर की दूरी में केबल लगाई गई जबकि रिंग रोड के केबल ब्रिज पर 14 केबल 150-150 मीटर की दूरी पर लगेगी।

इस ब्रिज का निर्माण कुल 80 पिलर पर किया जा रहा है। सभी पिलर का निर्माण कार्य मई माह तक पूरा होने की संभावना है।विभागीय अधिकारियों की मानें तो जून माह से इन पिलर पर सेगमेंट व सुपर स्ट्रक्चर रखने का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। इसके लिए सरस्वती हाईटेक सिटी के पास सेगमेंट बनाने का कार्य चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कान्ट्रैक्टर एसपी सोनी ने बताया कि पिलर का निर्माण कार्य 90 फीसदी तक पूरा हो गया है। सिक्स लेन पर केबल ब्रिज का कार्य जुलाई से शुरू कराया जाएगा। एक वर्ष के भीतर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा करने की योजना बनाई गई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।