राम वनगमन मार्ग पर मिलेंगे तीन टोल प्लाजा

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में अयोध्या से चित्रकूट तक 210 किमी लंबे राम वनगमन मार्ग पर तीन टोल प्लाजा बनकर तैयार हो गए हैं। प्रतापगढ़ और कौशाम्बी में आठ लेन का टोल प्लाजा पूरा हो चुका है। शृंग्वेरपुर धाम में गंगा पर सिक्स लेन पुल का कार्य अंतिम चरण में है। जून के अंतिम सप्ताह में मार्ग खुलने की योजना है।

राम वनगमन मार्ग पर मिलेंगे तीन टोल प्लाजा

प्रयागराज। अयोध्या से चित्रकूट तक निर्माणाधीन 210 किमी लंबे राम वनगमन मार्ग के अंतर्गत तीन टोल प्लाजा मिलेंगे। प्रतापगढ़ के कुंडा तहसील के नौबस्ता गांव और कौशाम्बी की चायल तहसील के इब्राहिमपुर नौगिरा गांव में आठ लेन का टोल प्लाजा बनकर तैयार हो चुका है। जबकि मंझनपुर तहसील के हिनौता गांव का प्लाजा दस दिनों में तैयार हो जाएगा। तीनों टोल प्लाजा पर शुल्क का निर्धारण जुलाई के पहले सप्ताह में एनएचएआई की ओर से किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के राष्ट्रीय मार्ग खंड ने जून के अंतिम सप्ताह तक वनगमन मार्ग आवागमन के लिए खोलने की योजना बनाई है। शासन की इस महत्वाकांक्षी परियोजना में खंड की ओर से प्रतापगढ़ के अवतारपुर से लेकर मंझनपुर तक फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।अब

शृंग्वेरपुर धाम में गंगा पर बन रहे सिक्स लेन पुल का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। एक लेन बनकर तैयार हो गया है तो दूसरी लेन पर एक परत डामर डालने का कार्य चल रहा है। खंड के सहायक अभियंता अमित सिंह ने बताया कि पंद्रह दिनों के भीतर पुल पर डामर और रेलिंग लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। टोल प्लाजा पर पांच-पांच सीसीटीवी लगाए जा चुके हैं। खंड के अधिशाषी अभियंता रवींद्रपाल सिंह ने बताया कि पुल व मार्ग पर सौंदर्यीकरण का कार्य बीस दिनों में पूरा किया जाना है। जून के अंतिम सप्ताह में आवागमन के लिए मार्ग खोल दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।