Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsConstruction of Cremation Sites in 70 Villages of Prayagraj with 17 Crore Budget
प्रयागराज के 70 गांवों में बनेंगे श्मशान घाट, 17 करोड़ की मंजूरी

प्रयागराज के 70 गांवों में बनेंगे श्मशान घाट, 17 करोड़ की मंजूरी

संक्षेप: Prayagraj News - प्रयागराज में 70 गांवों में शमशान घाटों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 17 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में शमशान घाटों की कमी के कारण लोग अन्य जिलों में जाते थे। अब यहां शेड, शौचालय, पेयजल और बैठने की व्यवस्था होगी।

Sun, 2 Nov 2025 03:38 AMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज मंडल के 70 गांवों में जल्द ही शमशान घाटों का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने इसके लिए 17 करोड़ पांच लाख 20 हजार रुपये का बजट जारी कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में शमशान घाटों की कमी है। इस कारण तमाम लोग दूसरे जिलों में जाते हैं। लोगों को दूर न जाना पड़े, इसलिए पंचायती राज विभाग अलग-अलग गांवों में शमशान घाटों का निर्माण करा रहा है। 17 करोड़ की लागत से प्रयागराज में 25, प्रतापगढ़ में 20, फतेहपुर में 15 और कौशाम्बी में 10 शमशान घाट का निर्माण होगा। यहां पर शेड, शौचालय, पानी का प्रबंध और बैठने के लिए बेंच का निर्माण होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके साथ ही मुख्य मार्ग से यहां तक का संपर्क मार्ग भी बनाया जाएगा। मंडल में अब तक 29 शमशान घाटों का निर्माण पूरा हो चुका है। इसमें प्रयागराज में 12, प्रतापगढ़ में छह, फतेहपुर सात और कौशाम्बी में चार का निर्माण पूरा हो चुका है। हर शमशान घाट के निर्माण पर 24.36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

शमशान घाटों पर होंगी ये सुविधाएं

ग्रामीण क्षेत्रों में गांवों में अभी भी अंत्येष्टि के लोगों को दूरदराज तक नदियों के तट पर जाना पड़ता था। आर्थिक रूप से कमजोर लोग आने जाने का भी खर्च नहीं उठा सकते थे। इसे देखते हुए सरकार ने ग्रामीण शमशान घाट योजना के अंदर ग्राम पंचायतों के इंफ्रास्ट्रक्चर के बजट से ग्राम पंचायतों में शमशान घाटों का निर्माण शुरू कराया है। उप निदेशक पंचायती राज विभाग सतीश कुमार ने बताया कि प्रत्येक शमशान का निर्माण 1750 वर्ग मीटर में किया गया है। शमशान घाटों पर दो शवदाह स्थल, एक कार्यालय, शौचालय, स्नानघर, वॉशरूम, शांति स्थल, इंटर लॉकिंग, लकड़ी भंडारण, पेयजल आदि की व्यवस्था है। ताकि संस्कार के लिए पहुंचने वालों को कोई दिक्कत न हो।