ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजप्रियंका गाधी के तरीकों से महिलाओं को जोड़ेगी कांग्रेस

प्रियंका गाधी के तरीकों से महिलाओं को जोड़ेगी कांग्रेस

दस दिन में दो बार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आने से प्रयागराज के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है। खासकर महिलाओं को पार्टी से...

प्रियंका गाधी के तरीकों से महिलाओं को जोड़ेगी कांग्रेस
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजThu, 25 Feb 2021 04:31 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज । वरिष्ठ संवाददाता

दस दिन में दो बार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आने से प्रयागराज के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है। खासकर महिलाओं को पार्टी से जोड़ने पर ध्यान दिया जा रहा है। इसी के तहत अब प्रियंका के बताए तरीकों पर अमल पर कांग्रेस ने स्थानीय स्तर पर महिलाओं का बड़ा संगठन बनाने की कवायद शुरू कर दी है।

निषाद समुदाय से संवाद करने आईं प्रियंका गांधी ने संगठन के कामकाज के बारे में भी जानकारी ली थी। उन्होंने महिला शहर अध्यक्ष अल्पना निषाद से संगठन के कामकाज के बारे में पूछा था। अल्पना से पूरी बात सुनने के बाद प्रियंका ने महिलाओं को पार्टी से जोड़ने को कहा। प्रियंका ने यह भी कहा कि घर-घर जाकर महिलाओं को बताएं कि कांग्रेस ने अपनी सरकार में उनकी बेहतरी के लिए कई कार्य किए। महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करना भी जरूरी है।

अल्पना ने बताया कि प्रियंका गांधी के निर्देश पर शहर महिला कमेटी ने काम करना शुरू कर दिया है। दस महिला कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जा रही है। यह टीम घर-घर जाकर महिलाओं को कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताएगी। साथ ही अधिक से अधिक महिलाओं को भी पार्टी से जोड़ा जाएगा। हर वर्ग की महिलाएं संगठन में जोड़ी जाएंगी। प्रियंका गांधी के निर्देश पर महिलाओं का बड़ा संगठन तैयार किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें