महंगाई, बेरोजगारी और स्वास्थ्य सेवाओं के उठाए मुद्दे
Prayagraj News - प्रयागराज में पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर सवाल उठाए। उन्होंने पिछले आठ वर्षों में सरकारी परीक्षा पर्चों के लीक होने और नए शिक्षक भर्ती न होने का आरोप...

प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों को लेकर गुरुवार को पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने सिविल लाइंस स्थित टूरिस्ट बंगलो में प्रेसवार्ता की। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर सवाल उठाए। वार्ता के दौरान उन्होंने सरकार के आठ साल के कार्यकाल को असफल करार दिया।
आरोप लगाए कि पिछले आठ साल में लगभग सरकारी परीक्षाओं के पर्चे लीक हुए हैं। कई ऐसी परीक्षाएं हुई हैं जिनके परिणाम आज तक सरकार घोषित नहीं कर पाई है। यह सरकार नई शिक्षक भर्ती भी नहीं कर पाई है। उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। कहा कि 2027 में होने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।