अजय राय को गिरफ्तार करने पर कांग्रेसियों ने की निंदा
Prayagraj News - प्रयागराज में शहर कांग्रेस कमेटी ने फतेहपुर के दलित युवक हरि ओम वाल्मीकि के परिजनों से मिलने जा रहे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की गिरफ्तारी की निंदा की है। इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कई नेताओं...

प्रयागराज। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयों ने फतेहपुर के दलित युवक हरि ओम वाल्मीकि के परिजनों से मिलने जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की लखनऊ में भाजपा सरकार के इशारे पर गिरफ्तारी की निंदा की है। शहर अध्यक्ष फुजै़ल हाशमी में इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। निंदा करने वालों में यूपी कांग्रेस पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, तस्लीमुद्दीन, मानस शुक्ला, ज़िया उबैद, अनूप त्रिपाठी, परवेज़ सिद्दीकी, राकेश श्रीवास्तव, सुष्मिता यादव, नसरीन बानो, अफरोज अहमद, राकेश पटेल शामिल हैं। ज्ञात है कि हरि ओम वाल्मीकि की बीते मंगलवार सात अक्तूबर को वाल्मीकि जयंती के दिन रायबरेली में मॉब लिंचिंग के दौरान हत्या कर दी गई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




