Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsConcerns Rise Over Increasing Ganga Water Levels from Badaun to Raebareli
बदायूं से रायबरेली तक गंगा के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता

बदायूं से रायबरेली तक गंगा के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता

संक्षेप: Prayagraj News - प्रयागराज में गंगा का जलस्तर कम हो रहा है, लेकिन फाफामऊ में यह धीमी गति से घट रहा है। कानपुर बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे कछारी इलाकों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। नैनी में यमुना का...

Sun, 10 Aug 2025 09:49 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। बदायूं से रायबरेली तक गंगा के बढ़ते जलस्तर और कानपुर बैराज से प्रतिदिन बढ़ाया जा रहा पानी का डिस्चार्ज कछारी इलाकों के लिए चिंता का विषय बन गया है। हालांकि प्रयागराज में गंगा का जलस्तर कम हो रहा है, लेकिन फाफामऊ में घटने की रफ्तार बेहद धीमी है। रविवार सुबह तक यमुना के जलस्तर घटने की गति धीमी होने से खलबली मची थी, पर दोपहर तक बढ़ोतरी से लोगों ने राहत की सांस ली। बदायूं, फर्रूखाबाद, कन्नौज में जलस्तर बढ़ रहा है। कानपुर बैराज से रविवार सुबह 2,92,469 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया। इससे पहले शनिवार को 2,68,961 और शुक्रवार को 2,00,600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बैराज से छोड़े जा रहे पानी के चलते ही फाफामऊ में जलस्तर बहुत धीमी गति से कम हो रहा है। रविवार को बैराज से छोड़ा गया पानी 48 घंटे बाद प्रयागराज पहुंचने पर गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना है। उधर नरोरा बैराज से छोड़ा गया 3,05,041 क्यूसेक पानी भी कानपुर होकर प्रयागराज आएगा, जिससे कछारी क्षेत्र में स्थिति चिंताजनक बनी रहेगी। बांदा में केन का जलस्तर बढ़ने से पिछले 24 घंटे (शनिवार सुबह आठ बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक) नैनी में यमुना का जलस्तर दो सेमी प्रति घंटा के हिसाब से घटा, लेकिन दोपहर तक रफ्तार तेज होने से राहत मिली। मोहल्लों से बाढ़ का पानी हटने के बाद राहत शिविरों से घरों को लौटे परिवार 24 घंटे गंगा पर टकटकी लगाए हैं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दिग्विजय नारायण शुक्ला ने बताया कि अभी दोबारा बा़ढ़ आने की संभावना नहीं है, लेकिन गंगा का जलस्तर बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता। अधिशासी अभियंता के मुताबिक टोंस का जलस्तर घटने और यमुना व इसकी सहायक नदियों के प्रवाह क्षेत्र में बारिश नहीं होने से राहत है। प्रयागराज में रविवार रात आठ बजे गंग-यमुना का जलस्तर फाफामऊ गंगा 81.55 मीटर छतनाग गंगा 80.08 मीटर नैनी यमुना 80.59