Prayagraj News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 975 शिकायतें पहुंचीं, 18 का मौके पर निस्तारण
Prayagraj News: शनिवार को जिले की विभिन्न तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस में 975 शिकायतें प्राप्त हुईं। सदर, सोरांव और मेजा तहसील में से कुल 18 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। फूलपुर तहसील में दो लेखपालों को लापरवाही पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। अधिकारियों ने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

Prayagraj News: जिले की विभिन्न तहसीलों में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। सदर, सोरांव और मेजा तहसील में कुल 975 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 18 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। फूलपुर तहसील में आईजीआरएस के मामलों के निस्तारण में लापरवाही पर दो लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। सदर तहसील में कुल 171 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व की 66, पुलिस विभाग की 43, नगर निगम की 44, अन्य विभागों की 18 शिकायतें शामिल रहीं। मौके पर सात शिकायतों का निस्तारण किया गया। सोरांव तहसील में सबसे अधिक 542 शिकायतें आईं। इनमें राजस्व की 413, पुलिस की 52, विकास विभाग की 25 और अन्य विभागों की 52 शिकायतें शामिल थीं।
पांच मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। फूलपुर तहसील में आईजीआरएस के प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर उपजिलाधिकारी ने लेखपाल अजय कुमार पटेल, क्षेत्र बजहां और जगदीश कुमार, क्षेत्र दलापुर को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की। मेजा तहसील में 262 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व की 135, पुलिस की 35, विकास विभाग की 33, स्वास्थ्य विभाग की दो, शिक्षा विभाग की चार तथा अन्य विभागों की 53 शिकायतें शामिल थीं। यहां छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।


