सीबीएसई स्कूल के शिक्षकों को सिखाए मूल्यांकन के तरीके

Feb 15, 2026 02:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - टैगोर पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिनी कार्यशाला का समापन शनिवार को हुआ। इस कार्यशाला में हेमकुंड पब्लिक स्कूल और पं. दीन दयाल उपाध्याय विद्यालय के शिक्षकों ने प्रतिभागियों को मूल्यांकन के नए आयामों पर मार्गदर्शन दिया। प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी ने समापन पर सभी का धन्यवाद किया।

सीबीएसई स्कूल के शिक्षकों को सिखाए मूल्यांकन के तरीके

टैगोर पब्लिक स्कूल में योग्यता आधारित मूल्यांकन पर आयोजित दो दिनी कार्यशाला का समापन शनिवार को हुआ। रिसोर्स पर्सन हेमकुंड पब्लिक स्कूल रायबरेली के उप प्रधानाचार्य विक्रम सिंह और पं. दीन दयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय कानपुर की अंग्रेजी शिक्षिका दिव्या अग्निहोत्री ने प्रतिभागियों को मूल्यांकन के बदलते आयामों के बारे में मार्गदर्शन दिया। प्रतिभागियों को बताया कि एक अच्छा प्रश्न वह है जो वैचारिक समझ का परीक्षण करे, मुख्य कौशल पर केंद्रित हो, स्पष्ट हो, त्रुटिमुक्त हो, कक्षा के उपयुक्त हो और जिसे एक ही परीक्षण उद्देश्य के साथ डिजाइन किया गया हो। समापन पर प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।