Prayagraj News: शास्त्री पुल पर मरम्मत कार्य पूरा

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: शास्त्री पुल की झूंसी की ओर जाने वाली दो किमी की लेन की मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है। यातायात पुलिस ने 16 जुलाई से यातायात खोल दिया है। हल्के वाहनों और रोडवेज बसों का संचालन शुरू होगा, जबकि भारी वाहनों का प्रवेश 30 जुलाई से प्रतिबंधित रहेगा। सावन मास में लेन फिर से बंद की जाएगी।

Prayagraj News: शास्त्री पुल पर मरम्मत कार्य पूरा

Prayagraj News: शास्त्री पुल पर चुंगी से झूंसी की ओर जाने वाली दो किमी की लेन पर मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड तीन ने सड़क बनाने का कार्य बुधवार की देर रात तक किया है। कार्य पूरा होते ही यातायात पुलिस ने 16 जुलाई की सुबह सात बजे से ब्लॉक खोल दिया। यातायात खुलने के साथ ही हल्के वाहनों, गोरखपुर और वाराणसी को जाने वाली रोडवेज की बसों का संचालन भी शुरू हो जाएगा। यातायात खुलने के बाद दो सप्ताह तक पुल की दोनों लेन यातायात आसान हो जाएगा। जबकि भारी वाहनों का पुल पर प्रवेश नो इंट्री खुलने के बाद होगा।

खंड के सहायक अभियंता केएस श्रीवास्तव ने बताया कि 15 जुलाई को देर रात तक सड़क बनाने का कार्य पूरा हो गया है। अब 29 जुलाई तक पुल की दोनों लेन पर आवागमन सुचारू रूप से चलता रहेगा। हालांकि 30 जुलाई से सावन मास शुरू होने जा रहा है। इसकी वजह से झूंसी जाने वाली लेन दोबारा पूरी तरह से एक महीने के लिए बंद कर दी जाएगी। यह लेन कांवरियों के निर्धारित रहेगी। टीआई मनोज सिंह ने बताया कि झूंसी से दारागंज को आने वाली लेन पर लगाई गई बैरीकेडिंग व रस्सी को गुरुवार को हटा दिया जाएगा। सावन मास में फिर से यातायात ब्लॉक किया जाएगा। बता दें कि सड़क उखाड़कर नई सड़क बनाने और क्षतिग्रस्त हो चुके एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत के लिए तीन जून से 15 जुलाई तक झूंसी जाने वाली लेन पर प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी को ब्लॉक दिया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।