बाल संप्रेक्षण गृह के बच्चों और कुष्ठ रोगियों के साथ बांटी खुशियां
Prayagraj News - प्रयागराज में प्रयाग व्यापार मंडल और गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ने कुष्ठ रोगी सेवा आश्रम और बाल संप्रेक्षण गृह में रह रहे बच्चों को फल, मिठाई और बिस्कुट वितरित किए। इस कार्यक्रम ने समाज सेवा का उदाहरण पेश किया और उपस्थित लोगों ने बच्चों के स्वास्थ्य और जरूरतों के बारे में जानकारी ली।
प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयाग व्यापार मंडल एवं गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा, खुल्दाबाद के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए करेलाबाग स्थित कुष्ठ रोगी सेवा आश्रम में निवास कर रहे रोगी भाई-बहनों एवं बच्चों तथा खुल्दाबाद स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में रह रहे बच्चों को फल, मिठाई और बिस्कुट आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान आश्रम और बाल संप्रेक्षण गृह में रह रहे बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी। आयोजकों ने सभी से आत्मीय संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य और जरूरतों की जानकारी भी ली। दो दशकों से निरंतर प्रयाग व्यापार मंडल और गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राणा चावला ने कहा कि समाज की मुख्यधारा से दूर रह रहे लोगों की सेवा करना ही सच्चा सामाजिक धर्म है। महामंत्री सोहेल अहमद ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को बल मिलता है। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष सरदार जतिन्द सिंह, श्याम केसरवानी, महमूद अहमद खान, सरदार दलजीत सिंह, मो. अकरम शगुन, रोहित अरोड़ा, प्रदीप सचदेवा, अनिल केसरवानी, युवा अध्यक्ष साहिल अरोड़ा तथा युवा महामंत्री शुभम केसरवानी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




