शादी विवाह में कॉमर्शियल गैस की किल्लत पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी
Prayagraj News - उत्तर प्रदेश में शादी-विवाह के सीजन के दौरान कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है, जिसमें बताया गया है कि गैस सिलेंडर की कमी के कारण वैवाहिक कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं।

शादी-विवाह के सीजन के बीच कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश व्यापारी एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपर जिला अधिकारी (सप्लाई) विजय शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें व्यापारियों ने बताया कि वर्तमान में पूरे जिले में वैवाहिक कार्यक्रम बड़ी संख्या में हो रहे हैं, लेकिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने से आयोजन प्रभावित हो रहे हैं। इस दौरान प्रदेश महामंत्री प्रमिल केसरवानी, अतुल खन्ना, अभिलाष केसरवानी, विकास अग्रहरि, इमरान अली, सुभाष, बबलू, मोहम्मद अफजल, दिनेश केसरवानी, रवि गुप्ता सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


