राज्य विवि और मुक्त विवि का दीक्षांत समारोह सोमवार को
Prayagraj News - प्रयागराज में प्रो. राजेंद्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा। राज्य विश्वविद्यालय का कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे और मुक्त...

प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में सोमवार को दीक्षांत समारोह होगा। राज्य विश्वविद्यालय का कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से तथा मुक्त विश्वविद्यालय का दोपहर 2:30 बजे से होगा। दोनों समारोहों की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। दोनों कार्यक्रमों में विशिष्ट अतिथि के रूप में योगेंद्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा मंत्री तथा रजनी तिवारी, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री शामिल होंगी। राज्य विश्वविद्यालय के समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत होंगे, जबकि मुक्त विवि के मुख्य अतिथि इग्नू की कुलपति प्रो. उमा कांजीलाल होंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




