कॉल्विन में सी-आर्म मशीन खराब, हड्डी का ऑपरेशन ठप
Prayagraj News - प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में हड्डी रोग विभाग की सी-आर्म मशीन पिछले आठ महीने से खराब है। इसके चलते मरीजों के कूल्हे और पैर के जटिल ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। गंभीर मरीजों को एसआरएन अस्पताल भेजा जा रहा है। मरीजों ने सांसद से भी मदद की गुहार लगाई है।

प्रयागराज। कॉल्विन अस्पताल के हड्डी रोग विभाग की ओटी में लगी सी-आर्म मशीन आठ माह से खराब है। इससे मरीजों के कूल्हे, पैर और अन्य जटिल बीमारी से संबंधित ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। हल्की-फुल्की चोटों की माइनर सर्जरी या टांके ही लगाए जा रहे हैं। गंभीर हालत वाले मरीजों को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। सी-आर्म मशीन की खराबी के बारे में आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों ने सांसद प्रवीण पटेल से भी गुहार लगाई थी। अस्पताल की ओर से शासन से पत्राचार भी किया जा चुका है। सी-आर्म मशीन की कीमत 20 से 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
खुल्दाबाद की 70 वर्षीय शीला देवी इलाज के लिए आर्थो विभाग पहुंचीं। डॉक्टर ने जांच के बाद कूल्हे के ऑपरेशन की सलाह दी। शीला के बेटे विकास ने बताया कि ऑपरेशन के लिए उन्हें दूसरे सरकारी अस्पताल में जाना पड़ेगा। निजी अस्पताल में इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


