रंगबिरंगे फूलों से दमकी आजाद पार्क की क्यारियां

Feb 20, 2026 08:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - चंद्रशेखर आजाद पार्क में रंग-बिरंगे फूलों की प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, जिसमें न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह ने जैविक खेती के महत्व पर चर्चा की। प्रदर्शनी का इतिहास 1942 से जुड़ा है और इसमें 337 प्रतिभागियों ने भाग लिया। बंगलो जजिंग प्रतियोगिता में 149 प्रविष्टियां मिलीं। विजेताओं की घोषणा 22 फरवरी को होगी।

रंगबिरंगे फूलों से दमकी आजाद पार्क की क्यारियां

चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थित राजकीय उद्यान ने शुक्रवार को रंगबिरंगे फूलों से सभी को आकर्षित किया। सजावटी पौधे और फूलों की एक से बढ़कर एक किस्म की खुशबू से वातावरण महक उठा। मौका था मंडलीय फल, शाकभाजी और पुष्प प्रदर्शनी का। 22 फरवरी तक आयोजित होने वाली प्रदर्शनी का उद्धाटन मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने जैविक खेती का महत्व बताया। जिला उद्यान अधिकारी जगदीश प्रसाद ने कहा कि प्रदर्शनी का इतिहास 1942 से जुड़ा है, जबकि 1947 के बाद इसे नियमित रूप से आयोजित किया जाने लगा। वर्ष 1974 में उद्यान विभाग के गठन के बाद इसका विस्तार हुआ।

प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर और प्रतापगढ़ जनपदों के 337 प्रतिभागियों ने 26 वर्गों में प्रतिभाग किया है। इनमें गमलों के मौसमी फूल, सजावटी पौधे, कैक्टस, कटे गुलाब, फल-सब्जियां, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, शहद, फोटोग्राफी और पेंटिंग आदि शामिल हैं। प्रदर्शों का मूल्यांकन सेवानिवृत्त उद्यान अधिकारियों, वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने किया। बंगलो जजिंग प्रतियोगिता में इस वर्ष 149 प्रविष्टियां मिलीं, जिनका आकलन प्रतिभागियों की गृह वाटिका में जाकर किया गया। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा 22 फरवरी को शाम चार बजे की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।