ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजपरेड मैदान पर कर्नल मनोचा की प्रतिमा का अनावरण

परेड मैदान पर कर्नल मनोचा की प्रतिमा का अनावरण

परेड मैदान में कर्नल रंजन मनोचा की स्मृति में निर्मित अर्ध प्रतिमा का अनावरण उनकी पत्नी सोनू मनोचा ने शुक्रवार को किया। यह स्मारक जनरल ऑफिसर...

परेड मैदान पर कर्नल मनोचा की प्रतिमा का अनावरण
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजSat, 16 Jan 2021 03:23 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। वरिष्ठ संवाददाता

परेड मैदान में कर्नल रंजन मनोचा की स्मृति में निर्मित अर्ध प्रतिमा का अनावरण उनकी पत्नी सोनू मनोचा ने शुक्रवार को किया। यह स्मारक जनरल ऑफिसर कमांडिंग पूर्व यूपी और एमपी सब एरिया मेजर जनरल आईएम लाम्बा के निर्देशन में बनकर तैयार हुआ है। इस अवसर पर मेजर जनरल आईएम लाम्बा, आईजी केपी सिंह, डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और कमांडेंट ओडी फोर्ट कर्नल विवेक देबस ने स्मारक पर पुष्पचक्र भेंटकर श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी विंग कमांडर शैलेन्द्र पांडेय के अनुसार 2019 कुंभ मेला में सेना की ओर से नोडल ऑफिसर रहे कर्नल रंजन मनोचा के कठिन परिश्रम और सिविल डिपार्टमेंट के साथ सही तालमेल की बदौलत अक्षयवट और सरस्वती कूप का दर्शन आम जनता को प्राप्त हो रहा है। कर्नल रंजन मनोचा का आकस्मिक निधन 8 जुलाई 2020 को एक हृदय विदारक दुर्घटना में हो गया। यह स्मारक निश्चय ही हमें उनके अभूतपूर्व योगदान की याद दिलाता रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें