विद्याकुंभ के समापन पर शिक्षकों को मिला प्रशस्ति पत्र

Feb 15, 2026 02:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - माघ मेला में सफाईकर्मियों के बच्चों के लिए अस्थायी विद्याकुंभ विद्यालय का समापन हुआ। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने शिक्षकों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से शिक्षण के लिए सम्मानित किया। 333 बच्चों को पाठ्यपुस्तक, स्वेटर, जूते, और स्टेशनरी दी गई। कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

विद्याकुंभ के समापन पर शिक्षकों को मिला प्रशस्ति पत्र

माघ मेला में सफाईकर्मियों के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सेनिटेशन कॉलोनी में लगाए गए अस्थायी विद्याकुंभ विद्यालय का समापन शनिवार को हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने स्मार्ट क्लास के माध्यम से गतिविधि आधारित शिक्षण के लिए सभी शिक्षकों को बधाई दी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन राजीव त्रिपाठी ने बताया कि नामांकित 333 बच्चों को पाठ्यपुस्तक, स्वेटर, जूता, मोजा, स्वेटर, स्टेशनरी, अभ्यास पुस्तिका उपलब्ध कराते हुए शिक्षकों ने पूरे मनोयोग से शिक्षा प्रदान की। कार्यक्रम में डॉ. आनन्द सिंह, राजकुमार गुप्ता, लालजी शर्मा, प्रदीप कुमार सिंह, आलोक यति, स्नेहल श्रीवास्तव, मनीष कन्नौजिया, अवनीश, मयंक सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।