सिंचाई विभाग का लिपिक 11 हजार घूस लेते गिरफ्तार
Prayagraj News - सिंचाई विभाग में कार्यरत लिपिक जितेंद्र कुमार को 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस टीम ने कंस्ट्रक्शन फर्म के संचालक की शिकायत पर उसे रंगे हाथ पकड़ा। लिपिक ने निविदा के बाद कागजी कार्यवाही के लिए रिश्वत मांगी थी। शिकायत के बाद कार्रवाई की गई।
सिंचाई विभाग खंड प्रथम एक्सईएन कार्यालय में कार्यरत लिपिक मंगलवार को 11 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस टीम ने कंस्ट्रक्शन फर्म के संचालक की शिकायत पर लिपिक जितेंद्र कुमार को पकड़ा। लिपिक ने निविदा के बाद कागजी कार्यवाही पूरी करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। शिवकुटी के मेंहदौरी निवासी मोहम्मद रिजवान ने सोमवार को विजिलेंस टीम से सिंचाई विभाग के लिपिक (ड्राफ्टमैन) जितेंद्र कुमार द्वारा रिश्वत मांगने की लिखित शिकायत की थी। शिकायत पत्र में बताया गया कि उनके भतीजे मोहम्मद गुफरान की फर्म मोहम्मद गुफरान कंस्ट्रक्शन द्वारा 27 अक्तूबर को सोरांव रजवाहा का कार्य करने के लिए ई-निविदा जमा की गई थी।
सात नवंबर को न्यूनतम दर पर निविदा स्वीकृत होने के बाद सिंचाई विभाग के लिपिक जितेंद्र कुमार ने अनुबंध पत्र तैयार करने के एवज में कुल निविदा का एक प्रतिशत 11 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। विजिलेंस टीम ने मंगलवार को योजनाबद्ध तरीके से लिपिक जितेंद्र कुमार को सिंचाई विभाग एक्सईएन कार्यालय में रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। रिश्वत मांगने पर इन नंबरों पर दें सूचना विजिलेंस टीम ने सरकारी अधिकारी व कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने पर हेल्पलाइन नंबर 9454404859 अथवा सतर्कता मुख्यालय हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर शिकायत करने की अपील की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




