ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजगंगा की दशा और दिशा सुधारने पर मंथन

गंगा की दशा और दिशा सुधारने पर मंथन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आनुषांगिक संगठन गंगा समग्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का समागम कार्यक्रम संगम नगरी प्रयागराज में हो रहा...

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आनुषांगिक संगठन गंगा समग्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का समागम कार्यक्रम संगम नगरी प्रयागराज में हो रहा...
1/ 3राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आनुषांगिक संगठन गंगा समग्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का समागम कार्यक्रम संगम नगरी प्रयागराज में हो रहा...
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आनुषांगिक संगठन गंगा समग्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का समागम कार्यक्रम संगम नगरी प्रयागराज में हो रहा...
2/ 3राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आनुषांगिक संगठन गंगा समग्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का समागम कार्यक्रम संगम नगरी प्रयागराज में हो रहा...
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आनुषांगिक संगठन गंगा समग्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का समागम कार्यक्रम संगम नगरी प्रयागराज में हो रहा...
3/ 3राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आनुषांगिक संगठन गंगा समग्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का समागम कार्यक्रम संगम नगरी प्रयागराज में हो रहा...
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजSat, 20 Feb 2021 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। वरिष्ठ संवाददाता

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आनुषांगिक संगठन गंगा समग्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का समागम कार्यक्रम संगम नगरी प्रयागराज में हो रहा है। यह कार्यकर्ता समागम माघ मेला क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद के पंडाल में आयोजित हो रहा है। इस समागम कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत खास तौर पर मौजूद हैं। इस समागम कार्यक्रम में देश भर से आए हुए तकरीबन 800 पदाधिकारी व सक्रिय कार्यकर्ता गंगा की दशा और दिशा सुधारने के लिए अपने सुझाव दे रहे हैं।

शनिवार को सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से संघ प्रमुख मोहन भागवत के सामने अपने सुझाव पेश किए। इस समागम कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ ही सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी खास तौर पर मौजूद हैं। अब से कुछ देर बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत का संबोधन होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि वह मोक्षदायिनी और जीवनदायिनी कहीं जाने वाली गंगा की बेहतरी के लिए गंगा भक्तों और देशवासियों को वह कोई बड़ा संदेश दे सकते हैं। वैसे भी कल संगम पर मां गंगा की आराधना और आरती व दीपदान करने के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गंगा को लेकर किए गए सरकार के कामों पर इशारों में मुहर लगाते हुए लोगों से जन सहभागिता के जरिए इसकी हालत सुधारने की नसीहत दी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें