
डीपीआरओ को नोटिस, एसडीएम सोरांव को चेतावनी
Prayagraj News - मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों को कार्य प्रणाली में सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्होंने लापरवाही पर चेतावनियाँ दी और सरकारी कार्यों में ढिलाई मिलने पर...
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, विकास कार्यों और राजस्व की समीक्षा में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अफसरों को कार्य प्रणाली में सुधार लाने के लिए कहा। वार्डों के परिसीमन की मानीटरिंग में लापरवाही व रिपोर्ट समय से न भेजे जाने पर डीपीआरओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया। जबकि एसडीएम सोरांव को राजस्व प्रकरण के निस्तारण में लापरवाही पर कड़ी चेतावनी जारी की। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि अगर सरकारी कार्य में लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी। पीएम सूर्यघर योजना में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग से समन्वय कर समाधान किए जाने व रैकिंग में सुधार के लिए कहा है।
सभी एसडीएम व नगर निगम से समन्वय कर फैमिली आईडी बनवाने के लिए डीडीओ से कहा। एआर कॉपरेटिव को निर्देश दिया कि खाद के लिए ओवर चार्जिंग हो तो प्राथमिकी दर्ज कराएं और एजेंसी का लाइसेंस निरस्त करें। जर्जर कक्षाओं के संचालन पर बीएसए पर नाराजगी जाहिर की। कहा, पीडब्ल्यूडी के साथ मिलकर जर्जर भवन गिराएं, एसडीएम सदर से महिला छात्रावास के लिए जमीन चिह्नांकन की रिपोर्ट मांगी। सीएमओ को सीएचसी-पीएचसी का नियमित निरीक्षण करने के लिए कहा। ड्रग इंस्पेक्टर से नकली दवा के विक्रय पर रोक लगाने के लिए सैम्पलिंग व जांच में वृद्धि करने और खाद्य सुरक्षा विभाग को अधिक सैंपलिंग के निर्देश दिए। सीवीओ को गोशालाओं में सभी बंदोबस्त पूरे करने के लिए कहा। राजस्व प्रकरणों में तहसीलों की रैंकिंग खराब होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। आईजीआरएस के निस्तारण में निगेटिव व गलत फीडबैक देने वालों पर कार्रवाई के लिए कहा। इस दौरान सीडीओ हर्षिका सिंह, सीएमओ डॉ. एके तिवारी आदि अफसर मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




