ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजसीडब्ल्यूसी के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

सीडब्ल्यूसी के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

डब्ल्यूसी के पूर्व अध्यक्ष कमलेश सिंह यादव के खिलाफ जांच पूरी करके कोतवाली पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। रेप केस में वह जेल में बंद...

सीडब्ल्यूसी के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजThu, 09 Dec 2021 03:51 AM
ऐप पर पढ़ें

डब्ल्यूसी के पूर्व अध्यक्ष कमलेश सिंह यादव के खिलाफ जांच पूरी करके कोतवाली पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। रेप केस में वह जेल में बंद है। हंडिया निवासी कमलेश सिंह राजकीय बाल सुधार गृह परिसर में स्थित सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष थे। उनके अध्यक्ष पद से हटने के बाद कौशांबी की महिला ने रेप का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया था। महिला का आरोप है कि पूर्व अध्यक्ष ने उससे झूठे वायदे किए। झांसे में फंसाकर यौन उत्पीड़न किया। उसको दारागंज, जार्जटाउन, सिविल लाइंस और आखिर में बहादुरगंज के एक मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर फोन पर धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने रेप का मुकदमा दर्ज कर दिया। आरोपी कमलेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें