काशी तमिल एक्सप्रेस में महिला की चेन झपट भागा बदमाश
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजछिवकी रेलवे स्टेशन से चेन्नई जा रही काशी तमिल सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक महिला यात्री की चेन उड़ा दी गई। चेन्नई निवासी टी. कनगराज ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शातिर ने चलती ट्रेन से कूदकर भागने से पहले महिला के गले से चेन छीन ली। मामला अब प्रयागराज जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया।

छिवकी रेलवे स्टेशन से चेन्नई जा रही काशी तमिल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (16368) में एक महिला यात्री की किसी ने चेन उड़ा दी। चेन्नई निवासी टी. कनगराज ने प्रयागराज जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि छिवकी स्टेशन से ट्रेन में सफर के दौरान शातिर ने उनकी पत्नी के गले से चेन छीन ली और चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया। चेन्नई पहुंचने के बाद वहां शिकायत की। केस प्रयागराज जीआरपी थाने में ट्रांसफर कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


