Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsCervical Cancer Awareness Campaign in Prayagraj HPV Vaccination for Girls
24 व 25 सितंबर को चलेगा टीकाकरण अभियान

24 व 25 सितंबर को चलेगा टीकाकरण अभियान

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में एचपीवी से होने वाले सर्वाइकल कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए आकांक्षा समिति और रोटरी क्लब ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। डॉ. अंकिता राज ने बताया कि 24 और 25 सितंबर को 2000 बच्चियों...

Sep 16, 2025 11:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज। महिलाओं में एचपीवी के संक्रमण से होने वाले सर्वाइकल कैंसर के बढ़ते मामले के दृष्टिगत जनपद प्रयागराज में आकांक्षा समिति व रोटरी क्लब की ओर से एक साथ मिलकर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है l इस बारे में डॉ. अंकिता राज ने सोमवार को मुक्त विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन को जानकारी दी। डॉ. अंकिता राज ने बताया कि आकांक्षा समिति इस मुहिम को आगे बढ़ाने में कार्य कर रही है और इसके लिए 24 व 25 सितंबर को दो दिवसीय विशेष कैम्प लगाकर एचपीवी टीकाकरण कराया जाएगा। दो दिवसीय कैंप में दो हजार बच्चियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है l उन्होंने कहा कि इस अभियान को धीरे- धीरे प्रमोट कर आगे बढ़ाया जाएगा और जनपद की नौ से 14 वर्ष आयु वर्ग की सभी बच्चियों का टीकाकरण कराकर जनपद को संतृप्त किया जाएगा l इस अभियान में सामाजिक स्वयं सेवी संगठनों की भी मदद ली जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।