सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित बच्चों को खिलाड़ी बनाने की शुरू हुई मुहिम

Mar 01, 2026 11:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में सेरेब्रल पाल्सी पीड़ित बच्चों के लिए खेलकूद कार्निवाल आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक करना और उन्हें भविष्य के खिलाड़ियों के रूप में तैयार करना है। आयोजकों ने कहा कि प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा।

 सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित बच्चों को खिलाड़ी बनाने की शुरू हुई मुहिम

प्रयागराज। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खेलकूद होते रहते हैं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी स्टेडियम के ट्रैक पर दम दिखाते रहे हैं। स्टेडियम के ट्रैक पर शनिवार को भी खेलकूद हो रहा था। इस खेलकूद में भाग लेने वाले पेशेवर खिलाड़ी नहीं, बल्कि दिव्यांग बच्चे खेल की एबीसीडी सीखने के लिए शामिल हुए। उत्तर प्रदेश सेरेब्रल पाल्सी स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर ट्रस्ट (यूपीसीपी स्पोर्ट्स) की ओर से स्टेडियम में सेरेब्रल पाल्सी पीड़ित बच्चों के खेलकूद कार्निवाल का आयोजन किया गया। खास तरह के बच्चों के लिए दौड़, बाल गेम फुटबाल आदि खेलों का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सेरेब्रल पाल्सी स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर ट्रस्ट के प्रेसीडेंट जितेंद्र प्रताप राय ने आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ को बताया कि इस आयोजन के जरिए सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित बच्चों को खेल के प्रति जागरूक करना है।

दुनियाभर में दिव्यांगों के लिए प्रतियोगिताएं हो रही हैं। भारत के खिलाड़ी भी प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व करते हैं। ट्रस्ट के प्रेसीडेंट ने कहा कि उत्तर प्रदेश का प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व नहीं होता है। सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित बच्चों को खेल के प्रति आकर्षित करने के लिए माहौल बनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत प्रयागराज से की गई है। प्रदेश के बाकी जिलों में इसी तरह का आयोजन करेंगे। ऐसे ही आयोजनों से सेरेब्रल पाल्सी पीड़ित बच्चे भ‌विष्य के खिलाड़ी बनेंगे। ये भी सामान्य खिलाड़ियों की तरह मेडल जीतेंगे। आयोजन के दौरान ट्रस्ट के सीईओ मेजर जनरल भट्ट और यूपीसीपी स्पोर्ट्स के महासचिव कर्नल दिनेश तंवर आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।