Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsCentral Minister SP Singh Baghel Urges Police to Learn from Retired Officers Experience
रिटायर अफसरों के अनुभव का लाभ लें नए रंगरूट : एसपी बघेल

रिटायर अफसरों के अनुभव का लाभ लें नए रंगरूट : एसपी बघेल

संक्षेप: Prayagraj News - प्रयागराज में केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि वर्तमान पुलिस अधिकारियों को रिटायर अफसरों के अनुभव का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पूर्व में बिना डिजिटल साक्ष्य के भी अधिकांश अपराधों का सटीक खुलासा होता था। रिटायर अफसरों के अनुभव से नई पीढ़ी के आईपीएस और पुलिसकर्मी सीख सकते हैं।

Sun, 9 Nov 2025 08:00 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मत्स्य पालन, पशुपालन एवं पंचायती राज विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि वर्तमान पुलिस अधिकारियों को रिटायर अफसरों के लंबे अनुभव का लाभ लेना चाहिए। पहले डिजिटल साक्ष्य के अभाव में भी ब्लाइंड मर्डर, डकैती व पेचिदे मामलों का सटीक खुलासा होता था। हर महीने पुलिस लाइन में बैठक कर नई पीढ़ी के आईपीएस अफसरों व पुलिसकर्मियों को रिटायर अफसरों की सलाह लेनी चाहिए। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली में काफी सुधार होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री रविवार को शहर के एक होटल में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान के बैचमेट रीयूनियन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि कई रिटायर पुलिस अफसरों के पास 30-35 साल की सेवा का लंबा अनुभव है। उनके दौर में न मोबाइल और न ही डिजिटल ट्रैकिंग थी। फिर भी 90 फीसदी अपराधों का खुलासा हो जाता था। चार्जशीट व केस डायरी भी इतनी सटीक होती थी कि दोषियों को सजा दिलाने में सहूलियत मिलती थी। नई पीढ़ी के आईपीएस और पुलिसकर्मी बहुत कुछ सीख सकते हैं। कार्यक्रम में रिटायर अफसरों ने न सिर्फ अपने अनुभव साझा किए, बल्कि अपने पुराने साथियों से मिलकर पुलिस सेवा के सुनहरे दौर की यादें भी ताजा कीं। कई अफसरों ने अपने संस्मरण सुनाए और कइयों ने गीत व कविता पाठ किया। वरिष्ठ अफसरों ने कहा कि इस तरह के आयोजन न सिर्फ रिश्तों को जीवित रखते हैं, बल्कि वर्तमान पुलिस बल के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकते हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के रिटायर्ड पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।